फोटो...पानी की किल्लत को लेकर ठाकराई इलाके के शनना गांव निवासियों ने सड़क पर धरना प्रदर्शन किया।
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। जिले के ठाकराई इलाके के शन्ना गांव में पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला और पुरुष खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरे, और जल शक्ति विभाग के खिलाफ नरेबाजी की।
स्थानीय सरपंच गीता देवी ने कहा कि उनके गांव में लगभग 15 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। जिसको लेकर विभाग के अधिकारियों से कई बार अनुरोध किया है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब मजबूर होकर लोगों सड़क पर उतरना पड़ा। प्रदर्शन की खबर मिलते ही मौके पर जल शक्ति विभाग के जूनियर इंजीनियर इम्तियाज अहमद पहुंचे, और लोगों को जल्द पानी की किल्लत दूर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। प्रदर्शन में पंच कैप्टन जगदीश राज, कैप्टन चुनी लाल, दूनी चंद, राजिंद्र पाल, जीवन लाल, नैना देवी, वितासा देवी, आदि मौजूद रहे।
ोटो...पानी की किल्लत को लेकर ठाकराई इलाके के शनना गांव निवासियों ने सड़क पर धरना प्रदर्शन किया।- फोटो : UDHAMPUR
फोटो...पानी की किल्लत को लेकर ठाकराई इलाके के शनना गांव निवासियों ने सड़क पर धरना प्रदर्शन किया।- फोटो : UDHAMPUR