फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाएं नहीं मिलने पर बरेड़ियां के ग्रामीण बिफरे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के समीपवर्ती बरेड़ियां पंचायत के ग्रामीणों ने रविवार दोपहर को सुविधाओं की मांग को लेकर सरपंच व ग्राम सेवक के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार मांगों और परेशानियों के बारे में सरपंच व ग्राम सेवक को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन आजतक कोई कदम नहीं उठाया गया। मजबूर होकर प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा है।
विज्ञापन

दोपहर करीब ढाई बजे ग्रामीणों ने सरपंच व ग्राम सेवक के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन और सरकार की तरफ से विकास के तो बहुत दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई सुविधा नहीं मिल रही है। पंचायत में कई ग्रामीण बदहाल कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं। किसी भी ग्रामीण को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत लाभ नहीं मिला है। कई ग्रामीण तो आज भी टेंट में रहने को मजबूर हैं।
उनकी पंचायत में ग्रामीणों को जरूरत अनुसार पीने के पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है। लोग आज भी कई किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। जलजीवन मिशन के तहत हर घर में पानी की सप्लाई देने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन पंचायत में अभी तक एक भी कनेक्शन जलजीवन मिशन के तहत नहीं मिला है। पंचायत में सड़कों की भी हालत खराब है। ग्राम सभा के दौरान कई बार अपनी मांगों को सरपंच व पंच के सामने रखा है, लेकिन किसी ने भी उनकी मांगों को गंभीरता नहीं दिखाई है। उन्होंने जल्द समस्याओं की ओर ध्यान देने और सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें