फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिगत टंकी में गिरने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते जोजड़ा तालाब इलाके में रविवार शाम को भूमिगत पानी की टंकी को साफ करने के प्रयास में व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा जाएगा। जानकारी अनुसार शाम साढ़े पांच बजे फारूक अहमद (51) भूमिगत पानी की टंकी को साफ करने के लिए नीचे उतरने लगा। इसी दौरान उसका पांव फिसला और वह पानी में गिर गया। काफी समय तक वह बाहर नहीं निकला तो परिवार के सदस्य उसको देखने के लिए टंकी के पास गए। जहां वह अचेत अवस्था में पड़ा था। उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें