फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनैनी में अस्थायी कर्मियों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जल शक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर अस्थायी कर्मियों की कामछोड़ हड़ताल शनिवार को 27वें दिन भी जारी रही। इस दौरान अस्थायी कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन कर मांगों को उजागर कर सरकार से जल्द सुध लेने की अपील की।
विज्ञापन

हड़ताल में आईटीआई, सीपी वर्कर्स सहित अन्य अस्थायी कर्मियों ने हिस्सा लेकर आवाज को बुलंद किया। कर्मियों ने कहा कि त्योहार जारी हैं, लेकिन बिना वेतन के परेशानियों का सामना कर रहे है। मगर न तो प्रशासन और न ही सरकार सुध ले रही है। उन्होंने कहा यदि मांगों को जल्द हल नहीं किया तो वह परिवार सहित भूख हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें