फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज की फीस में 50 प्रतिशत कटौती की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी व निजी कालेजों में फीस में 50 प्रतिशत कटौती की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने शुक्रवार को इंदिरा चौक पर उच् च शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। एबीवीपी के सदस्यों ने बताया कि शिक्षा का आधे से ज्यादा सत्र निकल चुका है। ऐसे में उनकी फीस में 50 प्रतिशत कटौती की जानी चाहिए। इससे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री प्रदीप जम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने इंदिरा चौक पर उच्च शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदीप जम्वाल ने बताया कि कालेजों में पार्ट सेकेंड और थर्ड के एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और फीस पूरी वसूल की जा रही है, जोे गलत है। शिक्षा का नया सत्र आधे से भी ज्यादा निकल चुका है। कालेज पूरी तरह बंद है। छात्र व छात्राओं को किसी तरह की सुविधाएं नहीं मिल रही है। कालेज कब खुलने हैं किसी को भी नहीं पता है। ऐसे हालात में पूरी फीस वसूल करना पूरी तरह से गलत है।
एबीवीपी की सरकार व उच्च शिक्षा विभाग से मांग है कि फीस में 50 प्रतिशत कटौती कर राहत प्रदान की जाए। कोरोना संकट के दौरान लगाए लॉकडाउन में कई छात्र व छात्राओं के अभिभावकों के पास रोजगार नहीं बचा है। ऐसे हालात में इतनी ज्यादा फीस का प्रबंध करना काफी मुश्किल होता जा रहा है। इसके साथ एबीवीपी की मांग है कि महंगे कोर्स की फीस किश्तों में वसूल की जाए। बीबीए सहित कई कोर्स के लिए बड़ी रकम एक साथ देना संभव नहीं है। निजी स्कूलों में भी सरकार फीस में कटौती का एलान करे। जब तक सरकार इस मांग को पूरा नहीं करेगी, तब तक इसी तरह से रोष प्रकट करते रहेंगे। इस मौके पर अजय, मोहित व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें