फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के आठ सदस्यों सहित 13 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में बढ़ोतरी का सिलसिला तेजी से शुरू हो गया है। शुक्रवार को एक ही परिवार के नौ सदस्यों सहित 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें चार लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर पॉजिटिव पाए गए हैं। शहर के बीच मामले बढ़ने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता फिर से बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार पॉजिटिव मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जिला प्रशासन ने इन पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास किया। पिछले सप्ताह काफी हद तक मामलों में कमी आई थी और प्रशासन से काफी राहत महसूस कर रहा था, लेकिन अब फिर से पॉजिटिव मामलों में बढ़ोतरी होने लगी और इसी के साथ जिला प्रशासन की चिंता बढ़ने लगी है। वीरवार को सब जज के पीएसओ सहित 16 लोग पॉजिटिव पाए गए थे।
शुक्रवार को जिले में 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और इनमें से नौ मामले शहर के बीच सामने आए हैं। यह नौ एक ही परिवार के सदस्य हैं। इनमें एक डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथारिटी कार्यालय का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है और बाकी आठ इसके परिवार के सदस्य है। सब जज के पीएसए के पॉजिटिव पाए जाने के बाद कार्यालय में नियुक्त सभी कर्मचारियों के टेस्ट करवाए गए थे।
विज्ञापन

जब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो इसके परिवार के सभी सदस्यों के टेस्ट करवाए गए और इनमें से आठ लोग पॉजिटिव पाए गए। इन सबको उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया है। इसके अलावा चार लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी ट्रेन का सफर कर रेलवे स्टेशन जम्मू पहुंचे थे और इनका कोरोना टेस्ट जम्मू में किया गया था। उधमपुर पहुंचने पर इनको क्वारंटीन कर लिया गया था। इनको भी उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया है। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 693 हो गई है और यह आंकड़ा अब 700 को पार करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें