फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 11 में गहराया पानी का संकट, गली भी बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड 11 में पानी की किल्लत बढ़ने और गली की हालत सुधारने की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों ने जलशक्ति विभाग और नगर परिषद के खिलाफ रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई सप्ताह से जरूरत अनुसार पानी की सप्लाई नहीं मिलने से परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वहीं गली की हालत खराब होने से तो बरसात में परेशानी दुगनी हो गई है।
रतन लाल के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने जलशक्ति विभाग और नगर परिषद के खिलाफ रोष प्रकट किया। उन्होंने बताया कि कई सप्ताह से उनको जरूरत अनुसार पानी की सप्लाई नहीं मिली है। विभाग सप्ताह में केवल दो या फिर तीन दिन पानी की सप्लाई दे रहा है। जब पानी नहीं आता तो पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए बावलियों पर जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शहर में रहने के बावजूद लोग बावलियों पर निर्भर हैं। यह सब जलशक्ति विभाग की लापरवाही के कारण हो रहा है। कई बार ज्ञापन सौंप कर अपनी परेशानी को विभाग के अधिकारियों के सामने रखा है, लेकिन आज तक पानी की किल्लत को दूर नहीं किया गया है। वहीं उनके घरों की तरफ जाने वाली गली भी पूरी तरह से बदहाल है। नगर परिषद ने आज तक इस गली को पक्का नहीं किया है। बारिश होने के साथ ही गली भूस्खलन का शिकार होती जा रही है। कुछ स्थानों पर तो इतनी ज्यादा हालत खराब हो चुकी है कि पैदल चलने के लिए स्थान नहीं बचा है। कई बार गली की हालत सुधारने की मांग को नगर परिषद के अधिकारियों के साथ पार्षद के सामने रखा है। लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया है। पार्षद तो कोरोना का हवाला देकर मौके पर उनकी परेशानी को सुनने के लिए नहीं पहुंच रही हैं। आज सभी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात को जलशक्ति विभाग और नगर परिषद तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। अगर फिर भी परेशानी को दूर नहीं किया तो मजबूरन आने वाले दिनों में प्रदर्शन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें