फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौंथिया में आग लगने से सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते सौंथिया इलाके में रविवार देर रात को एक घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई और अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। प्रभावित परिवार ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मोहन लाल अपने परिवार के साथ सो रहा था। अचानक शार्ट सर्किट होने से घर के अंदर आग लग गई, लेकिन परिवार को इसका सही समय पर पता चल गया। मोहन लाल परिवार के सदस्यों को साथ लेकर बाहर निकल गया। देखते ही देखते आग भड़क गई। परिवार के सदस्यों की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया, जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक अंदर रखा लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था।
सुबह सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच करने के बाद वापस लौट गई। वहीं मोहन लाल ने कहा कि अंदर रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। मकान भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। उसकी मांग है कि जिला प्रशासन मुआवजा देकर राहत प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें