माकपा ने राज्यपाल को पत्र लिखकर बढ़ोतरी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देने की मांग की है।
शहर के वार्ड नंबर 11 के लोगों ने रविवार की सुबह छह बजे ही अपने मोहल्ले के बाहर एकत्रित होकर पीएचई विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। लोगों ने पानी नहीं आने पर पीएचई विभाग का घेराव करने की भी चेतावनी दी।
चबूतरा बाजार स्थित पाबा गली के लोगों ने सुबह छह बजे ही सड़क पर एकत्रित होकर पीएचई विभाग के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर धरना लगाकर करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि पांच दिन से मोहल्ले में पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप है।
वैसे तो पानी की किल्लत पांच महीनों से हो रही है, पर एक माह से जल संकट कुछ ज्यादा ही गहरा गया है। उन्होंने कहा कि वह विधायक के मोहल्ले के रहने वाले हैं। पर एक ही मोहल्ले में रहने के बाद भी विधायक के घर खुलकर पानी आता है। हमारे घरों में पांच दिनाें से पानी के एक बूंद तक नहीं आई।
स्थानीय निवासी भारत भूषण ने बताया कि पीले तो पीएचई विभाग द्वारा पानी के टैंक में रुकावट होने की बात कहकर उन्हें टाल दिया जाता रहा। पर अब बाकी वार्ड में पानी आ रहा है, पर उनके गली में पांच दिनों से लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। लोगों ने आगामी चुनावों में पहले चुने गए प्रतिनिधियोें को वोट नहीं देने का फैसला भी लिया।