फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें न मानी गईं, तो बंद कर देंगे पूरे संभाग का पानी

Thu, 15 Dec 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/ उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचई वाटर वर्कर्स इंप्लाइज एसोसिएशन की ओर से उधमपुर कार्यालय परिसर में अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में जिले के विभिन्न हिस्सों से आए कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने कर्मचारियों केहित के प्रति मौजूदा गठबंधन सरकार के रवैये की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों द्वारा आने वाले दिनों में पूरे संभाग में पानी की सप्लाई बंद करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को दोहराते हुए बताया कि पिछले 37 माह से पीएचई वर्करों कोई भत्ता नहीं दिया गया है। गरीब वर्कर बिना पैसे के काम करने को मजबूर हैं। उन्होंने बकाया भत्ता राशि जल्द जारी करने और राज्य के बजट में भत्ता राशि के लिए अलग से प्रावधान की मांग की है, ताकि वर्करों को समय पर भत्ता राशि प्राप्त हो सके।

उनका यह भी आरोप था कि पिछले 15 से 20 वर्षों से वर्कर विभाग में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, लेकिन उन्हें आज तक पक्का नहीं किया गया है, जबकि सात साल का कार्यकाल पूरा होने पर नियमानुसार स्थायी किया जाना चाहिए। क्षेत्रीय कर्मियों की संख्या को मजबूत करने के लिए विभाग की ओर से पिछले 40 सालों में काई भी रिवीजन नहीं की गई।
विज्ञापन


उनका आरोप था कि विभाग में 700, 1 हजार और 2 हजार रुपये प्रति माह पर काम कर रहे हैं, जोकि न्यूनतम भत्ता राशि अधिनियम के बिल्कुल विपरीत है। प्रदर्शनकारियों में एसोसिएशन के जम्मू प्रांत उपाध्यक्ष सोमनाथ, विजय शर्मा, रतन सिंह, सूरज प्रकाश, बलदेव राज, दिनेश केसर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें