फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों में बारिश का पानी जाने से नाराज दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ारिश के वाद दुकानों में गुसा गंदा पानी व धरना प्रदर्शन करते स्थानिए लोग व नाले की सफाई करते जेसीव? - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को हुई तेज बारिश दुकानदारों के लिए आफत बन गई। नालियों का पानी उनकी दुकानों में घुस गया। इससे नाराज दुकानदारों ने कटड़ा-उधमपुर मार्ग को बंद कर नगरपालिका और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बारिश रुकने के बाद मार्ग बंद करने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, और रेलवे स्टेशन से कटड़ा की ओर आने वाले श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही नपा अध्यक्ष विमल इंदु, थाना प्रभारी निशांत गुप्ता व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और नाराज दुकानदारों से बातचीत की। दुकानदारों ने बताया कि नपा ने सड़क के दोनों ओर बने नालों की सफाई नहीं कराई है। इसलिए, बारिश का पानी उनकी दुकानों में घुस गया है।
इसके बाद मौके पर नपा अध्यक्ष ने जेसीबी मशीन बुलाकर नालों की सफाई शुरू कर दी। तब जाकर दुकानदारों ने प्रदर्शन समाप्त किया, जो करीब 15 से 20 मिनट तक चला। इसी बीच नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि दुकानदारों के साथ होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, आदि खुले में गंदगी फेंकते हैं, जिसके कारण नालियां तथा नाले बंद हो जाते हैं। नपा जल्द सभी नालियों को पूरी तरह साफ करेगी।
विज्ञापन

वहीं, नपा अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में कोई भी खुले में गंदगी फेंकता पाया गया तो उस पर भारी जुर्माना किया जाएगा। साथ ही उसके फोटो सार्वजनिक स्थान पर लगाए जाएंगे, ताकि भविष्य में कोई भी खुले में गंदगी न फेंक सके। इसको लेकर नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह से निगाह रखेंगे। प्रदर्शन करने वालों में स्थानीय दुकानदार श्याम परोच, अशोक कुमार, बिट्टू राम, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें