फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ही बारिश में सड़कों व दुकानों में घुसा नालों का पानी

विज्ञापन
उधमपुर: बारिश होने से नालियों से निकली गंदगी हॉस्पिटल रोड पर पड़ी हुई. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। प्री-मानसून की पहली ही बारिश ने नगर की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। शनिवार को सुबह करीब आधा घंटे हुई बारिश से नालियों का पानी सड़कों और दुकानों में घुसता नजर आया। इससे नगर परिषद की बंद नालों को खोलने की चल रही योजना भी कागजी साबित हुई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 10 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हुई। फिर देखते ही देखते शहर की सड़कें व गलियां पानी से भरने लगीं। अस्पताल रोड पर नालियों में पानी की निकासी न होने पर गंदगी सड़कों पर बहने लगी। कुछ ही समय बाद पूरी सड़क गंदगी से भर गई। लोगों को फिर पैदल चलने के लिए भी स्थान नहीं मिला। ऐसा ही हाल वीनस चौक पर भी था। वीनस चौक पर नालों की गंदगी सड़क पर बह रही थी।
मेन बाजार के हालात तो और भी ज्यादा खराब हो गए, जब बारिश का पानी गंदगी के साथ दुकानों में पहुंच गया। इसी तरह शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़कों पर फैली गंदगी नगर परिषद के काम पर सवाल खड़े कर रही थी। शहर के हालात देखकर साफ पता चलता है कि नप ने बरसात को लेकर कोई तैयारी नहीं की है।
विज्ञापन

शिव कुमार, सोम राज, अभय सिंह व अन्य शहरवासियों ने कहा कि नप बरसात को लेकर कभी गंभीरता से काम नहीं करती है। पहली ही बारिश ने शहर की हालत खराब कर दी। अब बरसात शुरू होने के बाद शहरवासियों को इससे भी अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नप ने कोई भी काम योजनाबद्ध तरीके से नहीं किया है। इसलिए, बार-बार यह परेशानी आ रही है।

उधमपुर: विनस चौक पर नाली से निकलता हुआ धंधा पानी रोड पर बहता हुआ.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: मेन बाजार की दुकान में घुसा नालियों का गंदा पानी.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें