फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरली-हंसाली व कुन्न दारोड़ियां के लोगों को नहीं मिल रहा पानी

विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर एसड़ीएम कार्यलय के बाहर प्रदर्शन करते हुए - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। रेलवे स्टेशन से सटे आरली-हंसाली व कुन्न दारोड़िया पंचायत के ग्रामीण कई दिनों से पानी की कमी से परेशान हैं। जलापूर्ति न होने से वे कई दिनों से जल शक्ति विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें पीने का पानी नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

थक हार कर ग्रामीणों ने आरली-हंसाली पंचायत के सरपंच मंगल सिंह और कुन्न दारोड़ियां के सरपंच जुगल किशोर के नेतृत्व में सोमवार को एसडीएम अंग्रेज सिंह से गुहार लगाई। बताया कि कई दिनों से उन्हें पीने का पानी नहीं मिल रहा है। कस्बे के पास कोई बावली नहीं है, इसलिए ग्रामीणों को किलोमीटरों दूर जाकर बावलियों से पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने गुहार लगाई कि इस संकट का समाधान किया जाए।
परेशानी सुनने के बाद एसडीएम ने कहा कि उनकी पानी की इस प्रमुख मांग को संबंधित विभाग के सामने रखा जाएगा, और जल्द ग्रामीणों को पानी मुहैया करवाया जाएगा। इस बीच ग्रामीणों ने पानी को लेकर कुछ देर के लिए एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन में सरपंच मंगल सिंह, सरपंच जुगल किशोर, बंसी लाल, राम लाल, आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें