फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा को भंग कर चुनाव कराने की मांग

Wed, 20 Jan 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पैंथर्स पार्टी ने राज्य प्रधान बलवंत सिंह मनकोटिया की अध्यक्षता में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मनकोटिया ने विधानसभा भंग कर नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने भाजपा-पीडीपी पर राज्य के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद राज्य में राज्यपाल शासन लागू है। सरकार बनाने में हो रही देरी के विरोध में मंगलवार को पैंथर्स पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधान बलवंत सिंह मनकोटिया कि अगुवाई में सलाथिया चौक पर प्रदर्शन किया गया और विधानसभा को भंग कर फिर से चुनाव कराने की मांग कर रहे थे।

इस अवसर पर मनकोटिया ने भाजपा और पीडीपी को आड़े हाथों लिया गया और कहा कि राज्य के लोगों ने वोट देकर भाजपा और पीडीपी को सत्ता तक पहुंचाया।

आज वही दोनों दल लोगों के धैर्य की परीक्षा ले रही है। भाजपा और पीडीपी के पास सरकार बनाने के सारे मापदंड पूरे होने के बाद भी नई सरकार का गठन नहीं किया जा रहा। यह उन वोटरों का अपमान है, जिन्होंने अपना वोट दिया।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पार्टियों के पास सरकार बनाने के लिए संवैधानिक प्रावधान के अनुसार समय था। पर निजी स्वार्थों के चलते राज्य में राज्यपाल शासन लागू करना पड़ा।

अगर भाजपा और पीडीपी सरकार नहीं बनाना चाहती हैं तो राज्यपाल से मिलकर स्थिति स्पष्ट करें ताकि राज्य में फिर से चुनाव कराए जा सकें।

उन्होंने पूरे मामले में हस्तक्षेप करने के लिए राष्ट्रपति से भी अपील की। इस अवसर पर धनीराम अत्री, सुनील गुड्डा, पवन गुप्ता, जगदेव सिंह, संजय शर्मा, रफीक चंदेल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें