उधमपुर। पंचायत पठ्ठी के वार्ड नंबर नौ के लदे मोहल्ला के स्थानीय लोगों ने पैंथर्स नेता तिरंतर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में आ रही बिजली, पानी व सड़क की समस्या को लेकर वह काफी परेशान हैं।
लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पीने के पानी की बहुत किल्लत है। लोग पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं। वार्ड में एक छोटा से कुआं है जिससे लोग पानी भर कर अपना गुजारा कर रहे हैं लेकिन मौजूदा समय में उसमें भी जल स्तर कम होने के कारण एक बाल्टी भरने में एक से दो घंटे का समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई पाइपें लगाई गई थी लेकिन लोगों के घरों में पानी आज तक नहीं पहुंचा।
उन्होंने कहा कि खांबली से पठ्ठी तक बनाई जा रही सड़क के साथ अगर पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से छेड़खानी नहीं करने दी जाएगी। उन्होंने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क का जो पहले सर्वे हुआ है उसी के तहत इसका निर्माण किया जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने जलशक्ति विभाग से पानी की समस्या को जल्द से जल्द दूर करने की मांग की है।