फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आटे की जगह नहीं लेंगे गेहूं’

Wed, 16 Mar 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : file
विज्ञापन
 राशन की सप्लाई को पुराने स्केल पर ही लिए जाने की मांग को लेकर के मंगलवार को पौनी के ग्रामीणों ने मुख्य चौक पर प्रदर्शन किया। लोगाें ने आटे के स्थान पर गेहूं लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि अब तीन किलो गेहूं के स्थान पर चार किलो गेहूं व दो किलो चावल के स्थान पर तीन किलो चावल देने की घोषणा की गई है, लेकिन इसके मूल्यों में भी बढ़ोतरी की गई।

इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सरपंच ओम प्रकाश शर्मा, चौधरी अनवर हुसैन, अजीत केसर, दीप सिंह, नायाब सरपंच प्रकाश सिंह ने कहा कि इतने कम राशन से किसी का भी महीना भर गुजारा नहीं हो सकता।
विज्ञापन


इसके साथ ही लोगाें ने राशन लेने से इनकार कर दिया। वहीं गुस्साएं लोगाें ने कस्बे के मुख्य चौक पर देर तक धरना दिया। इससे आवागमन प्रभावित रहा। बाद में रोष रैली तहसीलदार कार्यालय तक निकाली। राजस्व विभाग के अधिकारी को राशन की पूरी सप्लाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें