फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डाॅ. फारूख अब्दुल्ला पर हमले के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने निकाली रोष रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नेकां अध्यक्ष डाॅ. फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले के खिलाफ शुक्रवार को नेशनल कांफ्रेंस की जिला इकाई की तरफ से रोष रैली निकाली गई। जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा की अध्यक्षता में निकाली गई इस रोष रैली में काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शहर के धार रोड़-बाड़ेयां से शुरू हुई यह रैली सलाथिया चौक पर पहुंची और फिर वहां धरना देकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने कहा कि नेकां अध्यक्ष पर जानलेवा हमला असहनीय है। इसके खिलाफ पूरे प्रदेश में गहरा रोष है और कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उतर कर रोष जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि डाॅ. फारूक अब्दुल्ला एक धर्म निरपेक्ष लोक प्रिय जननेता हैं और तीन बार जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री और एमपी और कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। उन पर इस तरह का जानलेवा हमला काफी निंदनीय है। यह सुरक्षा व्यवस्था में भी भारी चूक है। उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला पर इस तरह का जानलेवा हमला देश में चल रही नफरत की राजनीति का दुष्परिणाम है।
उन्होंने कहा कि यह फारूक अब्दुल्ला ही थे जिनकी बदौलत बंद किए गए दरबार की प्रथा को दोबारा से शुरू किया गया। जम्मू की बर्बाद हो रही अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया गया। यह काफी अफसोसजनक है कि उसकी जम्मू की कनक मंडी के एक व्यापारी ने नफरत की राजनीति से प्रेरित होकर डाॅ. फारूक पर गोली चला दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह हमला काफी चिंताजनक है और आम आदमी की सुरक्षा पर भी सवाल उठाता है। इसलिए हमारी राष्ट्रपति से अपील है कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए और लोगों की चुनी हुई लोकप्रिय सरकार को अधिकार देने के लिए राज्य का दर्जा जल्द से जल्द बहाल किया जाए। प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ नेता आकाश वर्मा, मनमोहन रैना व अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें