-जिला विकास आयुक्त और उप राज्यपाल से जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
उधमपुर। पंचैरी की लांदर पंचायत से बामती गांव तक बन रही सड़क में कम गुणवत्ता का तारकोल डालने के आरोप लगे हैं। विरोध में लोगों ने मंगलवार को पैंथर्स पार्टी के युवा नेता तिरंतर सिंह के नेतृत्व में पीएमजीएसवाई विभाग के खिलाफ प्रर्दशन किया।
तिरंतर सिंह ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में नियमों को ताक पर रखकर तारकोल डाला जा रहा है। जिला विकास आयुक्त और उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए। सरकारी खजाने के दुरुपयोग को रोका जाए। आरोप लगाया कि पंचैरी और मोंगरी तहसील के दूरदराज ग्रामीण इलाकों में भी बनाई जा रही सड़कों में भी घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। इसे लेकर भी समय पर उचित कदम उठाए जाएं। इस मौके पर पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, मोहिंद्र सिंह, नायब सरपंच, पंच सहित अन्य लोग मौजूद थे।
फोटो सहित