उधमपुर। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मस्ताना भक्त की तरफ से रामनवमी के पावन अवसर पर बस अड्डा से मां शारदा की पवित्र छड़ी यात्रा निकाली गई। ढोल बाजे के साथ निकाली गई इस यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर गंगेड़ा में स्थित मां शारदा के दरबार में हाजिरी लगाई। इस अवसर पर शारदा माता के दरबार में भंडारे का भी आयोजन हुआ।
बस अड्डे से सुबह करीब दस बजे माता के जयकारों के साथ छड़ी यात्रा निकली। यात्रा इंदिरा चौक, गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, कोर्ट रोड, सलाथिया चौक, सुभाष चौक, दोमेल से होकर गंगेड़ा की पहाड़ी पर स्थित मां शारदा के दरबार की तरफ रवाना हो गई।