फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 09 Nov 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी राशन डिपो पर कम राशन मिलने से नाराज वार्ड नंबर 17 के लोगों ने राशन डिपो के बाहर सड़क जाम कर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी राशन के दाम कम करने के साथ ही लोगों को पूरा राशन देने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब बट्टलबालियां मार्ग पर स्थित सरकारी राशन डिपो के बाहर लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रही वार्ड की पूर्व पार्षद शमीम अख्तर ने कहा कि सरकार राशन को लेकर लोगों के साथ भेदभाव की नीति अपना रही है।

पहले ही सरकार ने राशन के दाम इतने बढ़ा दिए हैं कि एक गरीब परिवार के लिए सरकारी राशन ले पाना भी मुश्किल होता जा रहा है। दूसरी ओर सरकार की ओर से एक फरमान जारी कर दिया गया है, जिसके तहत सरकारी राशन डिपो से प्रति सदस्य को तीन किलो आटा और दो किलो चावल दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इतने कम राशन में लोग किस तरह से अपने परिवार का पालन पोषण कर सकते हैं। राशन डिपो पर जब राशन लेने के लिए आते हैं तो उन्हें राशन देने के बजाए सरकारी फरमान सुनाया जाता है। इस कारण लोगों को पूरी तरह से राशन नहीं मिल रहा है। एक तो सरकारी डिपो पर समय पर राशन नहीं आता है। अगर आ भी जाता है तो वह इतना कम दिया जा रहा है कि कोई उपभोक्ता उसे लेने को तैयार नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार लोगों को राशन मुहैया करवाने में विफल साबित हो रही है तो सरकारी राशन डिपो को बंद कर देना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही सरकारी राशन के दाम कर कर लोगों को पूरा राशन नहीं दिया गया तो वह उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें