फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में इंटर क्लास फ्लावर अरेंजमेंट प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
उधमपुर के डीपीएस में फ्रेश फ्लावर अरेंजमेंट कंपीटीशन - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) उधमपुर में कक्षा 5वीं से 8वीं के लिए गौरव, गर्व, मधुरता, प्रभु भक्ति, देश प्रेम, शांति, अनेकता में एकता, आभार आदि विषय पर एक इंटर क्लास फ्लावर अरेंजमेंट प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन

इस अनूठी पुष्प व्यवस्था प्रतियोगिता में बच्चों को तय समय में अपनी प्रतिभा को विशेष सजावटी तरीके से चित्रित करना था। बच्चों ने पत्तियों, कलियों, फर्न और बांस से आकर्षक पैटर्न बनाए। प्रतिभागियों ने अपने विषय को भगवान कृष्ण, उनके मधुर और सौंदर्य गुणों से जोड़ा। दूसरे समूह ने अपनी कल्पना और विषय को भारतीय सेना के शौर्य व साहस से जोड़ा। एक अन्य दल ने फूलों की शुद्धता को पवित्रता से जोड़ा। प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं ए के बी ग्रुप ने पहला, कक्षा सातवीं ए के बी ग्रुप ने दूसरा, कक्षा सातवीं ए के ग्रुप ए ने तीसरा और कक्षा आठवीं बी के ग्रुप सी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल चित्रा सुभाष, लेफ्टिनेंट कर्नल पल्लवी जम्वाल तथा एसीसी सीमेंट के मार्केटिंग मैनेजर रोनिल ने जज की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में एएसपी अनवर उल हक मुख्य अतिथि और एसएचओ रघुवीर सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। स्कूल के प्रो वाइस चेयरमैन डॉ. जेसी गुप्ता, एमडी विवेक गुप्ता, डायरेक्टर अकादमिक सुचेता गुप्ता, प्रिंसिपल डॉ. कुणाल आनंद सम्मानित अतिथि थे। प्राचार्य डॉ. कुणाल आनंद ने प्रतियोगिता की विशिष्टता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें