फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मश्री शिव निर्मोही ने विद्यार्थियों की पुस्तक समीक्षा, कहानियों को सराहा

विज्ञापन
उधमपुर: केंद्रीय विद्यालय स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम में मौजूद लोग. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। केंद्रीय विद्यालय के पुस्तकालय में राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह के अंतर्गत ‘लेखक से मिलिए’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में पद्मश्री शिव निर्मोही मुख्यातिथि थे। इस दौरान पुस्तकालय में विद्यार्थियों की पुस्तक समीक्षा, कहानियों, आदि को प्रदर्शित किया गया, जिसकी मुख्यातिथि ने सराहना की। कहा कि इन गतिविधियों से विद्यार्थियों की किताबों के प्रति रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत में स्कूल प्राचार्य सुमित मेहरा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इसके अलावा उन्हें उपहार स्वरूप छात्र द्वारा बनाई पेंटिंग भी भेंट की गई। प्रिंसिपल ने मुख्यातिथि के जीवन व साहित्य का परिचय देते हुए बताया कि इनका पूरा नाम शिव दत्त उपाध्याय है। इनका जन्म स्थान पैंथल (कटड़ा) है। इनका मुख्य व्यवसाय अध्यापन रहा है। इन्होंने अनेक पुस्तकों की रचना की, जिनमें डुग्गर की लोक कथाएं, डोगरा गांव पैंथल, पाडर: लोक संस्कृति (पुरस्कृत), डुग्गर के शहीदी स्मारक, आदि शामिल हैं। इन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री देकर सम्मानित किया है।
वहीं, पुस्तक सप्ताह के अंतर्गत पुस्तकालय में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्यों को प्रदर्शित किया गया। इनमें पुस्तक समीक्षा, कहानी लेखन, पुस्तक आवरण, बुक-मार्क, आदि शामिल थे। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्यों को सराहनीय बताया। उन्होंने प्राचार्य और पुस्तकालय अध्यक्ष की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से विद्यार्थियों में किताबों के प्रति रुचि बढ़ाई जा सकती है। मौके पर रमन कुमार, संजय कोहली, रवि कांत, सुखविंदर बाली, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें