फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्वास्थ्य और स्वच्छता पर छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
हायर सेकेंडरी स्कूल क्रिमची को सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन सौंपतीं अ​धिकारी।
विज्ञापन
- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत किम्रची स्कूल में करवाया कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। समाज कल्याण विभाग ने मिशन शक्ति की टीम के सहयोग से सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल क्रिमची में शुक्रवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत स्वास्थ्य और स्वच्छता पर एक दिवसीय जागरूकता सत्र का आयोजन किया।

डिप्टी कमिश्नर सलोनी राय के मार्गदर्शन और जिला समाज कल्याण अधिकारी कनिका गुप्ता की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता और चिंता मुक्त वातावरण के महत्व के बारे में शिक्षित करना था। संकल्प हब मिशन शक्ति की जिला मिशन समन्वयक ज्योति पठानिया और विशेषज्ञ पूजा जम्वाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए मानसिक स्वास्थ्य पर मासिक धर्म संबंधी वर्जनाओं के प्रभाव पर ध्यान केंद्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में काउंसलर पिंकी पठानिया ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बात की और स्कूलों में मासिक धर्म स्वच्छता शिक्षा से जुड़े हमारे समाज में चुनौतियों के बारे में जागरूकता पैदा की। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों में आवश्यक मासिक धर्म के अनुकूल पहल और स्वच्छता सुविधाओं पर जोर दिया। इस कार्यक्रम का लगभग 120 प्रतिभागियों ने लाभ उठाया। जबकि विभाग ने स्कूल प्रिंसिपल को सेनेटरी वेंडिंग मशीन वितरित की। बाद में स्कूल के प्रिंसिपल की ओर से धन्यवाद प्रस्ताव दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें