बिना कार्ड के काबू किया गया आरोपी।
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी ट्रैक पर पुलिस ने शुक्रवार को नियमित गश्त के दौरान प्रशासनिक आदेश का उल्लंघन करते हुए बिना उचित प्राधिकरण के काम कर रहे एक घोड़ा चालक को गिरफ्तार किया। बाणगंगा क्षेत्र में गीता मंदिर के पास पुलिस कर्मियों ने समीर पॉइंट से बाणगंगा की ओर जा रहे एक घोड़ा चालक को रोका। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने खुद की पहचान संदूर सिंह पुत्र काकू राम निवासी ख्वास दलेरी, राजोरी के रूप में बताई। जब उसे अधिकृत वैध सेवा कार्ड दिखाने के लिए कहा तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। उसने स्वीकार किया कि वह बिना पंजीकरण के काम कर रहा था। व्यक्ति ने जानबूझकर एसडीएम द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन किया। कटड़ा थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संवाद