उधमपुर। जिला नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) की तरफ से शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन कर मादर ए मेहरबान बेगम अकबर जहां को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि भेंट की गई। जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भेंट की। इस अवसर पर वक्ताओं ने मादर ए मेहरबान की जीवनी पर भी प्रकाश डाला। सुनील वर्मा ने कहा कि बेगम अकबर जहां, पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय शेख अब्दुल्ला की धर्मपत्नी और फारूख अब्दुल्ला की माता तथा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की दादी थीं। आज उनकी 25वीं पुण्यतिथि मनाई गई है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एडवोकेट भारत भूषण, राम परषोत्तम शर्मा, आकाश वर्मा, जगदीश सिंह व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।