फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जब तक भोले बाबा बुलाते रहेंगे, हम आते रहेंगे

विज्ञापन
उधमपुर। बंठिंडा के मलोड क्षेत्र से अमरनाथ बाबा भोले के दर्शनों के लिए मोटरसाइकिल से जाते ​शिवभक - फोटो : बारामदे का टूटा पिलर व क्षतिग्रस्त तख्त।
विज्ञापन
- अमरनाथ यात्रा का लोगो लगाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

उधमपुर। बठिंडा के मलोड़ क्षेत्र से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए मोटरसाइकिल पर निकका श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को उधमपुर पहुंचा। इस जत्थे में शामिल युवाओं में अलग ही जोश नजर आया। उनका कहना था कि जब तक भोले बाबा दर्शन के लिए बुलाते रहेंगे, हम आते रहेंगे।
जत्थे में शामिल सराज सिंह, धर्मपाल, संजीव कुमार, विक्रम कुमार, अंग्रेज सिंह, रमेश नागपाल, राजेंद्र कुमार सहित अन्य ने बताया कि उन्होंने बताया कि जब वे लोग घर से निकले थे तब मौसम बहुत खराब था। बारिश हो रही थी लेकिन भोले बाबा का हाथ सिर पर हो तो फिर कोई परेशानी नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह उनकी मोटरसाइकिल पर तीसरी अमरनाथ यात्रा है। इससे पहले वे बस में आया करते थे लेकिन 2022 से वह मोटरसाइकिल पर लगातार भगवान शिव के दर्शन के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी वह लोग बाबा के दर्शन के लिए आते रहेंगे, चाहे कैसे भी हालात हों। उन्होंने कहा कि वे लोग कई बार माता वैष्णो देवी, ज्वाला जी, चिंतपूर्णी सहित अन्य कई जगहों के धार्मिक स्थानों की यात्राएं मोटरसाइकिल से कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें