स्वास्थ विभाग के डाक्टर व अन्य सफाई अभियान चलाते हुए
- फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी में स्वास्थ्य विभाग ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मंगलवार को बीडीओ कार्यालय परिसर में सफाई की। इस दौरान नालियों की सफाई के साथ कचरा इकट्ठा कर कूड़ेदान में डाला गया। बीएमओ गोपाल दत्त के नेतृत्व में डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, सरपंच, पंच, आदि ने स्वच्छता की शपथ ली। कहा कि वह आम लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक करेंगे। इस मौके पर सरपंच जुगल किशोर, पंच सोनू ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष कटड़ा ब्लॉक श्यामलाल, आदि मौजूद रहे। संवाद
स्वास्थ विभाग के डाक्टर व अन्य सफाई अभियान चलाते हुए- फोटो : KATRA