फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कार्यशाला में छात्रों ने तैयार किए प्रोजेक्ट दिखाए

विज्ञापन
उधमपुर। भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित अटल टिंकरिंग लैब सामुदायिक दिवस में भाग लेते विद्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। संत ईश्वर भारतीय विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उधमपुर में मंगलवार को अटल सामुदायिक दिवस कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय और राजकीय उच्च विद्यालय बडाली रक्ख के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया।
स्कूल की प्रिंसिपल रेणू शर्मा ने कहा कि इस सामुदायिक दिवस का उद्देश्य यह है कि हम अपने बच्चों को नई तकनीकी समस्या-समाधान, सृजनात्मक सोच और नए अभिनव विचारों से संबंधित जानकारी दें। यह कार्यशाला विद्या भारती की ओर से आयोजित की गई, जिसमें भारत के लगभग 100 से 200 विद्यालय ऑनलाइन जुड़े। इसमें बच्चों ने अपने-अपने एटीएल लैब में बनाए गए प्रोजेक्ट दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेंटर एटीएल प्रभारी और छात्रों को प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार के प्रोजेक्ट बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। एटीएल प्रभारी प्रताप सिंह ने बच्चों को अटल टिंकरिंग लैब के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें