रियासी में श्री गणेश मंदिर में रामायण पाठ करते हुए पंडित।
रियासी। धार्मिक आयोजनों के चलते मंगलवार को नगर का माहौल भक्तिमय रहा। प्रसिद्ध कालका माता मंदिर में विशाल वार्षिक भंडारा करवाया गया। मंदिर में सुबह कंजक पूजन के साथ मां कालका की पूजा हुई। दोपहर को भंडारे की शुरुआत हुई। वहीं, नगर के मुख्य बाजार वार्ड चार में स्थित भगवान गणेश जी के मंदिर में रामायण पाठ की शुरुआत हुई। मंदिर के पंडित चमन लाल शर्मा ने नवग्रह पूजा के साथ पाठ शुरू करवाया। बुधवार सुबह रामायण पाठ का समापन कर हलवे का प्रसाद बांटा जाएगा। संवाद