संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गैर सरकारी संगठन भारतीय समाजवादी युवा मोर्चा (आईएसवाईएफ) की तरफ से शुक्रवार को शहीद तुषार महाजन सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में योग शिविर का आयोजन किया गया।
संजीव शर्मा की अध्यक्षता में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. दीपक भारती मुख्य अतिथि, भारतीय योग संस्थान के केंद्र प्रमुख रविंद्र ठाकुर विशेष अतिथि थे। डॉ. दीपक ने शिक्षकों और छात्रों को विभिन्न बीमारियों के दुष्प्रभाव बताकर दैनिक जीवन में संतुलित आहार लेने की सलाह दी।
ठाकुर ने विभिन्न योग प्राणायाम के बारे में जागरूक कर छात्रों को दैनिक जीवन में योग करने की सलाह दी। योग में रुचि दिखाने के लिए सदस्यों ने स्कूल के प्रिंसिपल पवन सलाथिया का धन्यवाद किया।