फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटने के बाद प्रदेश विकास पथ पर अग्रसर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अनुच्छेद 370 को हटा कर भाजपा सरकार ने प्रदेश को विकास और खुशहाली के पथ पर अग्रसर किया है। श्रीनगर में सभी वर्ग खुश हैं। युवा पत्थरबाजी व आतंक का रास्ता छोड़ कर देश सहित प्रदेश की प्रगति में योगदान दे रहे हैं। यह बातें पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहीं। इस दौरान उन्होंने पार्टी से जुड़कर युवाओं से प्रदेश की प्रगति में योगदान देने की अपील की है।
विज्ञापन

बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से 56वें प्रदेश अधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर संगठन के बारे में जागरूक किया। वहीं, छात्रों में राष्ट्रसेवा का भावना जागृत करने के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मूल उद्देश्य से भी अवगत करवाया है।
उन्होंने प्रदेश के मौजूदा हालात पर चर्चा करते हुए हाल ही में श्रीनगर में आतंकी हमले में मारे गए पार्षदों व अन्य सैन्य शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की आड़ में चलती रही खराब व्यवस्था के कारण आतंकवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला था। किसी ने भी इस सिस्टम में सुधार करने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन

अधिवेशन में एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल कांत, उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल, उत्तर क्षेत्र के सह संगठन मंत्री विजय प्रताप, प्रांत अध्यक्ष डॉ. परमिंदर सिंह, प्रांत मंत्री मुकेश मन्हास ने भी छात्रों को संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान पूर्ण चंद सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें