फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनाग से आ रही हिमाचल नंबर की कार से भुक्की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। रामबन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने बुधवार को अनंतनाग से आ रही कार (एचपी83-8241) से 16 किलो भुक्की बरामद की है। वहीं, तस्करी के आरोप में कार चालक गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान मोहिंद्र सिंह निवासी ज्वालामुखी, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर रामबन जिले में नाका लगा रखा था। इस दौरान अनंतनाग से हिमाचल प्रदेश की तरफ जा रही कार (एचपी83-8241) को तलाशी के लिए रोका। इसके बाद कार में छिपा कर रखी गई 16 किलो भुक्की बरामद की। पुलिस ने उसी समय कार चालक को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें