फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल का गेट बंद करने से बढ़ीं दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बाजार की तरफ जिला अस्पताल का गेट वाहनों के प्रवेश के लिए बंद करने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, वीरवार को रोड पर वाहनों की पार्किंग से दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

अस्पताल का गेट बंद होने के कारण दिनभर बाहर काफी संख्या में वाहन खडे़ रहे। इस कारण अन्य वाहनों चालकों को वहां से गुजरने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, दिन में कई बार जाम लगा रहा है। स्थानीय दुकानदारों और क्षेत्रवासियों ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से बाजार की तरफ वाला गेट बंद कर दिया गया है।
लेकिन मुख्य बस अड्डा, गढ़ी, रेहबंल, जिब थाती, चबूतरा बाजार, मुख्य बाजार, देविका, ओमाड़ा मोड़ की तरफ से आने वाले लोग इसी शॉर्टकट का इस्तेमाल करते हैं। मगर गेट बंद होने से लोगों को दिक्कत होने लगी है। यह लोग अगर धार रोड वाली तरफ से घुमकर अस्पताल में प्रवेश करते हैं तब भी उन्हें दवाइयां व अन्य खरीदारी के लिए बाजार की तरफ आना पड़ता है। इसलिए अधिकतर लोग बाजार की तरफ अपने वाहन लगा देते हैं, जिससे जाम लगने लगा है। उन्होंने जिला प्रशासन से फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें