चिनैनी। डाइट कुद की और से कस्बे के सिटी मिडिल स्कूल पांच दिवसीय शिक्षण प्रशिक्षण शिविर जारी है। इस दौरान 60 शिक्षकों को सामाजिक विज्ञान विषय के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है। वीरवार को प्रिंसीपल डाइट कुद सिकंदर लाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे, जिन्होंने शिक्षकों को जागरूक किया। शिविर में कोर्स संयोजक रेणुका नागपाल, सहसंयोजक शिव लाल, जगदीश कुमार, रमेश कुमार, मिनाक्षी शर्मा, वैष्णो दास, संजीव शर्मा व हरबंस सिंह आदि मौजूद रहे।