फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माली गांव में लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। माली गांव में लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण काफी परेशान हैं उनका कहना है कि क्षेत्र में लगा ट्रांसफार्मर काफी छोटा है जिसकी वजह से ग्रामीण पिछले लगभग डेढ साल से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजेश कुमार, नूरदीन, शाम सिंह व विक्रम सिंह ने कहा कि इस समस्या को लेकर वह कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
इस कारण ग्रामीणों के दिनचर्या के कामों से लेकर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही लो वोल्टेज की समस्या से बिजली से चलने वाले लगभग सभी उपकरण उनके लिए शोपीस बनकर रह गए हैं। लोगों की मांग है कि गांव में लोड़ के मुताबिक ट्रांसफार्मर लगाया जाना बेहद जरूरी है कि क्योंकि मौजूदा समय में जो ट्रांसफार्मर लगाया गया है वह गांव की आबादी के मुताबिक काफी छोटा है। इसलिए जिला प्रशासन से उनकी मांग है कि समस्या को दुर करने के लिए गांव में जरूरत के मुताबिक बड़ा ट्रांसफार्मर लगवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें