फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 27 और लोगों को कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में रविवार को 27 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें पांच मामले शहर के बाडेयां क्षेत्र से हैं। उधमपुर के गढ़ी के तीन और गोल मेला क्षेत्र में भी तीन मामलों सहित बिल्लन बावली क्षेत्र, हास्पिटल रोड, शिव नगर, रठियान, नगरोटा, रौन दोमेल, पंचैरी, रैंबल, बंसतगढ़, रामनगर के मामले शामिल हैं। इनमें बाहरी राज्य से लौटा एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 2369 पहुंच गया है। रविवार को 16 व्यक्ति कोरोना को मात देकर अस्पताल से घर लौटे हैं। 1891 मामले सक्रिय हैं। 18 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--------------------
किश्तवाड़ में 17 ने दी कोरोना को मात
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में कोरोना महामारी लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को भी संक्रमण के 49 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 48 स्थानीय और एक अन्य राज्य से लौटा व्यक्ति है। इसके साथ ही 17 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 1373 पहुंच गया है। इनमें से अभी तक 736 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा समय में जिले में 628 सक्रिय मामले हैं। नौ लोगों की महामारी से जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें