फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सरकारी हाई सकेंडरी स्कूल गड़ी की प्रिंसिपल रेणु कोतवाल सम्मानित

विज्ञापन
 सरकारी हायर सेकेंडरी गढ़ी की प्रिंसिपल का सम्मानित करते हुए संस्था के सदस्य।
विज्ञापन
उधमपुर। स्वामी श्री गुरु नाभादास समाज कल्याण परिषद की ओर से मंगलवार को सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल गड़ी की प्रिंसिपल रेणु कोतवाल को फूल मालाओं व माता रानी की चुनरी से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके समर्पित कार्यों को देखते हुए संगठन की ओर से प्रदान किया गया।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता निशा महाजन व जिला विकास परिषद (डीडीसी) आशु शर्मा ने माता की चुनरी भेंट की। संगठन के सदस्य सोमराज कुंडल ने बताया कि संगठन हमेशा ऐसे लोगों को सम्मानित करता है जिनका योगदान समाज के उत्थान के प्रति रहा हो। पिछले दिनों स्कूल की ओर से एक अभियान चलाकर घर घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया कि लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजें। अभी पिछले दिनों आए परिणाम में स्कूल के बच्चों ने पोजिशन हासिल की। एक बच्ची ने प्रदेश में 8वां रैंक हासिल किया। कार्यक्रम में सरपंच प्रीतपाल सिंह, सरपंच रितु पंडिता, शमशेर सिंह, सरपंच सुषमा अबरोल, राज कुमार, शीला भगत, अंजू बाला, अनुराधा, संदीप खजुरिया आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें