फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गवर्नमेंट मिडिल स्कूल एससी मोहल्ला पट्ठी का 20.84 लाख से होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
बनेंगे दो अतिरिक्त कक्षा कक्ष, कमरों की कमी की समस्या का होगा समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लाॅक उधमपुर के सरकारी मिडिल स्कूल एससी मोहल्ला, पट्ठी में कक्षा कक्ष की कमी दूर की जाएगी। इसके लिए जल्द ही दो अतिरिक्त कक्षा कक्ष तैयार किए जाएंगे। इन कमरों के बनने से स्कूल में छात्रों को पेश आने वाली कक्षा कक्ष की कमी की समस्या सुलझ जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की तरफ से समग्र शिक्षा (प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड) (पीएबी) कार्यक्रम के तहत 20.84 लाख रुपये की निविदा जारी की है।

स्थानीय तरुण कुमार, कृष्ण लाल, मणि राम, सोमराज आदि का कहना था कि मिडिल स्कूल एससी मोहल्ला (पट्ठी) की स्थापना वर्ष 2003 में हुई थी। इसमें शिक्षण उद्देश्यों के लिए पांच कक्षाएं हैं। सभी कक्षाएं अच्छी स्थिति में हैं। इसमें दो अन्य कमरे गैर-शिक्षण गतिविधियों के लिए भी हैं। स्कूल में कक्षा एक से आठवीं तक की पढ़ाई होती है। यह सहशिक्षा वाला स्कूल है और इसमें एक पूर्व प्राथमिक अनुभाग भी जुड़ा है।
विज्ञापन

इस कारण वहां कक्षाओं की कमी महसूस की जा रही थी। शिक्षकों के लिए भी पांच कमरों में आठ कक्षाओं का संचालन मुश्किल हो रहा था। इस कारण कई बार कुछ कक्षाओं को बरामदे में भी लगाना पड़ रहा था। इसलिए स्कूल में अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनाने की मांग की जा रही थी ताकि बच्चे बिना तंगी के अपनी पढ़ाई को जारी रख सकें।
विज्ञापन

कोट
स्कूल में दो अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनाने के लिए निविदा जारी कर दी गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा। -रोहित गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग, उधमपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें