प्रदर्शनी में टॉप करने वाली छात्रा को पाठय सामग्री देते हुए
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को शिक्षा विभाग के इंस्टीट्यूशन ऑफ एजुकेशन ट्रेनिंग (डाइट) परिसर में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कटड़ा के पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा आयुषी देवी ने वेस्ट वाटर मैनेजमेंट पर मॉडल प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया।
छात्रा आयुषी ने अध्यापक संजीव कुमार के मार्गदर्शन में जिले भर में टॉप किया। डाइट के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट वीरेंद्र दत्ता व अन्य अधिकारियों ने छात्रा को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र तथा पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया। स्कूल की छात्रा की ओर से प्रथम स्थान हासिल करने पर स्कूल की हेडमिस्ट्रेस ऊषा कुमारी, अध्यापक रवि कोहली व संजय कुमार ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन तथा अध्यापक विद्यार्थियों को निरंतर कड़ी मेहनत करवा रहे हैं। संवाद