किश्तवाड़। जिले में सोमवार को एक साल बाद प्राइमरी और मिडिल स्कूल खुल गए हैं। पहले दिन 50 प्रतिशत ही बच्चे स्कूल पहुंच पाए हैं। इस दौरान कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पूरा पालन किया गया।
सोमवार को एक साल बाद स्कूल पहुंचे बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला है। वहीं, स्कूल प्रशासन की ओर से गेट पर बच्चों को जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। सनद रहे कि गत साल मार्च में कोरोना महामारी फैलने के बाद से स्कूल बंद थे और ऑनलाइन माध्यम से ही पढ़ाई जारी थी। सोमवार को फिर से जिले में ऑफलाइन कक्षाओं की शुरूआत हो गई है। स्कूलों दिशानिर्देशों का पूरा पालन किया जा रहा है। कई स्कूलों में ऑड और इवन के हिसाब से कक्षाएं लगाई जा रही हैं।