फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन रिपोर्ट ने खत्म किया जम्मू और कश्मीर का भेदभाव

विज्ञापन
उधमपुर: भाजपा राज्य प्रवक्ता रजनी सेठी द्वारा की गई पत्रकार वार्ता - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। परिसीमन आयोग की रिपोर्ट से जम्मू संभाग की जनता काफी खुश है। संभाग में छह सीटें बढ़ने से कई दशकों से हो रहा भेदभाव खत्म हुआ है। यह बात भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता रजनी सेठी व पूर्व एमएलसी अजय भारती ने उधमपुर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने परिसीमन आयोग की रिपोर्ट की सराहना करते हुए कहा कि जम्मू संभाग में बाहु और श्री माता वैष्णो देवी सीट बनने से लोगों को काफी खुशी मिली है। इसके अलावा और भी कई ऐसी सीटें बनाई गई हैं जिनके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता था। 70 सालों तक जिन पार्टियों ने जम्मू कश्मीर की सत्ता का भोग किया, उन्होंने कभी जम्मू संभाग का ध्यान नहीं रखा। जिसके कारण कश्मीर संभाग की तुलना में जम्मू संभाग पीछे रहा। लेकिन, अब वही लोग जम्मू की छह सीटें बढ़ने पर सवाल खडे़ कर रहे हैं।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि उनका कहना है कि कश्मीर संभाग की केवल एक सीट बढ़ाकर उनके साथ भेदभाव किया गया है। अब तक कश्मीर की सीटें जम्मू से ज्यादा थीं, तब इन्हें भेदभाव नजर नहीं आया? उधमपुर में नई सीट बढ़ने से अब उन इलाकों का भी उचित विकास होगा जो अब तक पिछडे़ रहे। आयोग ने सभी इलाके के लोगों की अपेक्षाओं का बारीकी से ख्याल रखकर रिपोर्ट तैयार की है। हालांकि, यह अंतिम रिपोर्ट नहीं है। जो वास्तविक सुझाव या आपत्तियां होंगी, उनको ध्यान में रखकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, पूर्व एमएलसी ने हाल ही में पेश हुए केंद्रीय बजट पर प्रकाश डालते हुए इसे देश के अन्य हिस्सों की तरह जम्मू कश्मीर के विकास के लिए भी बहुत बढ़िया बजट बताया। इस मौके पर पार्टी के जिला प्रधान पूर्ण चंद व अन्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें