फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

Sat, 18 Jan 2025 02:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह को सुचारू रूप से मनाने की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए उपायुक्त सलोनी राय की अध्यक्षता में कॉन्फ्रेंस हॉल डीसी कार्यालय परिसर में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद डीसी ने बैठने की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, सुरक्षा, यातायात विनियमन, पेयजल और बिजली आपूर्ति, स्वच्छता, परिवहन, पुरस्कार वितरण, सरकारी भवनों की रोशनी, प्राथमिक चिकित्सा, पीएएस, फायर-टेंडर आदि के संबंध में निर्देश जारी किए। यह निर्णय लिया गया कि मुख्य समारोह गवर्नमेंट पीजी डिग्री कॉलेज ब्वॉयज में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्य अतिथि सुबह 9:55 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और सलामी लेंगे।
विज्ञापन

समारोह की शुरूआत सुबह सूचना विभाग की ओर से शहनाई वादन कार्यक्रम से होगी। डीसी ने सभी अधिकारियों से राष्ट्रीय समारोह के सुचारू और उत्साहपूर्ण समारोह के लिए समय पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समारोह के दिन कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहने का आह्वान किया।
डीसी ने एक्सईएन पीएचई और पीडब्ल्यूडी को बैठने बैरिकेडिंग और पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा एक्सईएन पीडीडी को समारोह स्थल पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका को कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ शहर में भी साफ-सफाई बनाए रखने को कहा गया।
विज्ञापन

प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि समारोह समाप्ति तक चिकित्सकों की टीम एवं आवश्यक दवा सहित एक एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करें। डीसी ने कहा कि जिला और यातायात पुलिस सुरक्षा और यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करेगी। राष्ट्रीय समारोह के सफल आयोजन के लिए स्वागत समिति, प्रकाश समिति आदि विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजिंदर सिंह, आईएएस प्रोबेशनर स्वाति शीमार, अतिरिक्त उपायुक्त प्रेम सिंह, सहायक आयुक्त राजस्व डॉ. उमेश शान, मुख्य योजना अधिकारी मोहम्मद इकबाल और संबंधित विभागों के अन्य जिला प्रमुख शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें