फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अमित सिंह मेमोरियल जिला प्रीमियर लीग सीजन 5... सलाल ने रियासी को 44 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी अमित सिंह मेमोरियल जिला प्रीमियर लीग सीजन पांच क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को चनेना क्रिकेट क्लब सलाल ने रियासी बुल्स को 44 रनों से हराया। सलाल ने पहले बल्लेबाजी की और बीस ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।
विज्ञापन

बल्लेबाज रोहित लकसोतरा ने 38, अनिल ठाकुर ने 21, अभिषेक ने 23 और सौरव ने नाबाद 38 रन बनाए। रियासी बुल्स की तरफ से अजय फौजी व जोगिंदर ने दो दो जबकि रूबेल व दिव्यांश ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रियासी बुल्स 18.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 115 रन ही बना सकी। बल्लेबाज रूबल ने 18, विपिन सिंह ने 18, अरुण राजपूत ने 13, अजय फौजी ने 21 रन बनाए। टीम को पंद्रह रन अतिरिक्त के रूप में मिले। सलाल की तरफ से गेंदबाज रवि ने तीन विकेट झटके। बाद में उन्हें मैन आफ द मैच दिया गया। गेंदबाज हैप्पी फेंसर ने तीन, विशाल ठाकुर और सुशील ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए। संवाद

चिनैनी ए टीम को हराकर व्यापार मंडल की टीम फाइनल में पहुंची
चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में व्यापार मंडल की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। शुक्रवार को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में चिनैनी ए टीम को हराकर व्यापार मंडल की टीम फाइनल में प्रवेश कर गई। रविवार को बश्ट व व्यापार मंडल के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

टॉस जीतकर व्यापार मंडल की टीम ने चिनैनी ए टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। चिनैनी ए टीम के बल्लेबाजों ने निर्धारित 10 ओवर में 90 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्यापार मंडल की टीम ने आखिरी ओवर में विजय हासिल कर फाइनल में जगह पक्की की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें