फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 1992 के बाद जम्मू-कश्मीर की प्रीति बनीं इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 307 की दूसरी जिला चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जिला उधमपुर की प्रीति खजूरिया अंतरराष्ट्रीय महिला संगठन ''इनरव्हील'' डिस्ट्रिक्ट 307 पंजाब, हिमाचल एवं जम्मू- कश्मीर क्लब की दूसरी जिला चेयरमैन चयनित हुईं हैं।
यह जिम्मेदारी उन्हें 20 जुलाई को धर्मशाला में इनर व्हील की 41वीं असेम्बली ''क्षितिज...एक नई उड़ान'' के तहत आयोजित भव्य समारोह में सौंपी गई। समारोह में मुख्य अतिथि इंटरनेशनल इनर व्हील की 50 वीं एसोसिएशन प्रेसिडेंट ज्योति महिपाल ने प्रीति खजूरिया को कॉलर पहनकर नया जिला चेयरमैन घोषित किया।
विज्ञापन

प्रीति खजूरिया 1992 के बाद जम्मू-कश्मीर से चयनित इनर व्हील क्लब की दूसरी सदस्य हैं, जिन्होंने यह गौरव हासिल किया है। उन्होंने बताया कि समारोह में पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के 300 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें उनकी नवनिर्वाचित टीम के सदस्यों को भी लेपल पिन लगाकर 2025-26 की नए टीम के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
प्रीति ने कहा कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बनने से मैं अत्यंत विनम्र और गौरवान्वित महसूस कर रहीं हूं। उन्होंने बताया कि 41 वर्षों से हमारा जिला मित्रता और सेवा का प्रतीक रहा है जो शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और महिला सशक्तीकरण में प्रभावशाली परियोजनाओं के माध्यम से जीवन बदल रहा है। उन्होंने संस्था की स्थापक मार्गरेट गोल्डिंग का विजन याद दिलाते हुए कहा कि एक ऐसा विश्व है, जहां महिलाएं समुदायों के उत्थान के लिए एकजुट होती हैं।
उन्होंने कहा कि इस साल भी पर्यावरण, परिवार कल्याण, मानसिक स्वास्थ्य, महिलाओं और लड़कियों की देखभाल, वरिष्ठ नागरिकों की सहायता, जल और स्वच्छता, बाल अधिकार, मादक पदार्थ, युवा विकास आदि पर काम किया जाएगा। उन्होंने अपने समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अपने डिस्ट्रिक्ट 307 को आगे ले जाने के लिए बेहतर कार्य करने की कोशिश करेंगी जिसके लिए उन्हें हर सदस्य के जुनून और प्रतिबद्धता की आवश्यकता है।
विज्ञापन

बताया कि इनर व्हील एक अंतरराष्ट्रीय महिला संगठन है, जो रोटरी क्लब से जुड़ा हुआ है। यह 100 से अधिक देशों में सामाजिक और धर्मार्थ कार्यों में लगा हुआ है, और सदस्यों को दोस्ती और सेवा के माध्यम से समुदायों की सेवा करने का अवसर प्रदान करता है। यह दुनिया की सबसे बड़ी महिला स्वैच्छिक गैर-सरकारी संस्थाओं में से एक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें