फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर चित्र व संगोष्ठी का आयोजन किया गया

विज्ञापन
डिग्री कालेज में महिला दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि व अन्य - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी के समीप पैंथल ब्लॉक में सरकारी डिग्री कॉलेज ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चित्र प्रतियोगिता और संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि प्राचार्य डा. सीके खजूरिया रहे। कार्यक्रम आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को लैंगिक समानता के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक प्रोफेसर डा. सुनील तनोच के स्वागत भाषण से हुई।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा. सीके खजूरिया ने महिला सशक्तीकरण के बारे में अपना विचार रख। समाज के विभिन्न संस्थागत क्षेत्रों में महिलाओं के अवसरों पर जोर दिया। कार्यक्रम में पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने लैंगिक समानता पर अपने पोस्टर प्रदर्शित किए। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान पर भी विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में डा. सुनील तनोच, डा. चंद्र मोहन, डा. अंजू रानी, प्रो. रजनी, डा. फैयाज हुसैन और प्रो. हरपॉल सिंह आदि रहे। संगोष्ठी में वंशिका मट्टो पहले स्थान पर रहीं, पांचवें सेमेस्टर की मीमांसा शर्मा ने दूसरा और धीरज शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें