फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जिला किश्तवाड़ में पॉलीथीन पर लगा प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। उपायुक्त ने एक आदेश जारी कर पॉलीथीन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। उपायुक्त ने कहा कि शिकायतें मिली रही थीं कि पॉलीथीन बैग का अभी भी जिले में उपयोग और वितरण किया जा रहा है, जो पर्यावरण के लिए खतरनाक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चिकित्सा या औद्योगिक उद्देश्यों के लिए या सरकार की ओर से निर्धारित किसी भी विशिष्ट परिस्थितियों में इस प्रतिबंध से छूट दी जाएगी। ईओ, नगरपालिका और बीडीओ जिले में अपने संबंधित क्षेत्राधिकार में इस आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। वे नियमों के तहत कार्रवाई करने के लिए संबंधित पुलिस स्टेशनों में ऐसे मामले को संसाधित करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि यह आदेश पांच अप्रैल से दो महीने की अवधि के लिए लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें