उधमपुर। आम आदमी पार्टी ने जखैनी इलाके में बैठक की। इसकी अध्यक्षता पार्टी के ओबीटी सदस्य रवि शास्त्री ने की। पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष अनीता नगोत्रा कार्यकर्ता सूरम चंद मौजूद रहे।
बैठक में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं पर विचार विर्मश किया। वहीं, जखैनी क्षेत्र के कई स्थानीय लोगों ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर इसमें अपनी आस्था जताई, जिनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। रवि शास्त्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में उच्च मुकाम हासिल किया है। गरीब, दलित पिछड़ों व असहाय लोगों के हक के लिए लड़ाई लड़ना आप का मुख्य लक्ष्य है। पार्टी सदस्यों ने कहा कि लोगों को बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाना आम आदमी पार्टी का मुख्य लक्ष्य है। शिवराम, बद्रीनाथ समेत अन्य लोगों ने अपने विचार रखे।