फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: संगठन को मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियानों तेज करने को लेकर भाजपा ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता भाजपा जम्मू-कश्मीर महामंत्री एवं पूर्व डिप्टी मेयर जम्मू बलदेव सिंह बिलावरिया ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियानों को गति प्रदान करने और भाजपा को बूथ स्तर तक सशक्त करने पर विशेष बल दिया गया।
विज्ञापन

बिलावरिया ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा ही संगठन है और इसी सेवा भाव से कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को साझा करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क करें। बिलावरिया ने कहा कि आपसी संवाद और सहभागिता संगठन की शक्ति है। हमें कार्यकर्ताओं की बात सुननी चाहिए। उनकी समस्याओं और सुझावों को महत्व देना चाहिए और जनता की सेवा में सदैव जुटे रहना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और संगठन की जड़ें तभी मजबूत होंगी जब हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएगा। इस अवसर जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता, डीडीसी वाइस चेयरमैन जूही मन्हास, सुमित गुप्ता, सुनील बडयाल, आरती शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें