फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एमएसएमई योजना के तहत कारोबारियों को उद्यम को बढ़ाने की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

उधमपुर। जम्मू-कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान ने एमएसएमई प्रदर्शन को गति देने की योजना के तहत प्रबंधन विकास कार्यक्रम कराया गया। इसमें कारोबारियों को उद्यमों को बढ़ाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

20 उद्यमियों ने 30 घंटे के व्यापक प्रशिक्षण मॉड्यूल में भाग लिया। इसमें कक्षा सत्र, क्षेत्र भ्रमण और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ बातचीत की गई। पाठ्यक्रम प्रतिभागियों की प्रबंधकीय, वित्तीय और रणनीतिक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए तैयार किया गया था। इसमें व्यवसाय नियोजन, विपणन रणनीतियां, डिजिटल उपकरण, वित्तीय साक्षरता, नियामक अनुपालन, नवाचार और नेतृत्व विकास जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल थे। कार्यक्रम में मेंटरशिप सत्र, केस स्टडी और व्यावहारिक कार्यशालाएं भी शामिल थीं। इस मौके पर रोजगार विभाग के उप निदेशक मोहिंदर कुमार शर्मा, जिला नोडल अधिकारी यश पॉल शर्मा उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें