फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अब्दुल गनी तेली ने सुनी लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कैम्बल डंगा पंचायत में नेशनल कांफ्रेंस की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ओबीसी सेल के अध्यक्ष अब्दुल गनी तेली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर लोगों की समस्याएं सुनी गईं।
विज्ञापन

इस मौके पर अब्दुल गनी तेली ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने सीएम उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार बनाई है। यह सरकार रोजगार की बुनियादी सुविधाओं के ठोस समाधान प्रदान करके लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में उधमपुर के लोगों को जीवन की बुनियादी सुविधाओं की लगातार कमी का सामना करना पड़ रहा है। अब्दुल गनी तेली ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर में एकमात्र धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और पूरे क्षेत्र में जमीनी स्तर तक गहरी जड़ें जमा चुकी है। पार्टी ने हमेशा उस विचारधारा का पालन किया है, जो समाज के हर वर्ग के समान कल्याण और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि हमें जम्मू-कश्मीर के लोगों की सेवा करने के मिशन में डॉ. फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के हाथों को मजबूत करने के लिए एकजुट होना चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत चुनावों के लिए तैयार होने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने नेकां में शामिल होने वालों में सपना कुमारी, सुदेश कुमारी, बबीता रानी, गीता देवी, गोर्गु देवी, कौशल्या देवी, पूजा देवी, नीलम देवी, तारा चंद, दर्शन कुमार, बिट्टू कुमार, रवि कुमार, अतुल डोगरा, राकेश कुमार, जगदेव सिंह, अंशू भारती, सबदर अली, रमजान अली, रमेश कुमार, सुभाष चंद्र, कृष्ण कुमार, आरिया डोगरा, नसीब चंद आदि स्वागत किया। बैठक में दीन मोहम्मद, कैप्टन पवित्र सिंह, अनितुल्लाह, सुरम चंद, कैप्टन बलबीर सिंह व आंचल कुमार सहित कई प्रमुख वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें